NREGA Gram Panchayat List | नरेगा ग्राम पंचायत सूची कैसे देखें?

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना MGNREGA का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और आर्थिक स्थिरता प्रदान करना है। इस योजना के तहत देशभर के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यरत श्रमिकों की जानकारी अब डिजिटल रूप में उपलब्ध है, जिसे आप आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट (NREGA Gram Panchayat List) एक ऐसी ऑनलाइन सुविधा है, जिसके माध्यम से आप अपने ग्राम पंचायत स्तर पर जारी सभी कार्यों, मजदूरी भुगतान, जॉब कार्ड, मास्टर रोल और रोजगार व Gram Panchayat Reports की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सूची श्रमिकों के लिए बेहद उपयोगी है क्योंकि इसके जरिए वे बिना किसी कार्यालय गए अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही यह पता लगा सकते हैं कि —

  • उनके गांव में किसे रोजगार मिला,
  • कितने दिनों का काम मिला,
  • मजदूरी का भुगतान हुआ या नहीं,
  • और वर्तमान में पंचायत में कौन-कौन से कार्य प्रगति पर हैं।

NREGA Gram Panchayat List ऑनलाइन कैसे देखें?

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट श्रमिकों को अपने काम और मजदूरी से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का सरल माध्यम प्रदान करती है, जो भी श्रमिक Nrega Gram Panchayat list देखना चाहते हैं वे नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके अपने ग्राम सभा की नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट देख सकते हैं-

  • नरेगा ग्राम पंचायत list देखनें के लिए सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.dord.gov.in पर जाये।
  • होमपेज पर मेनू में दिए Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से Quick Access विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुलने वाले ड्रॉपडाउन से Panchayats GP/PS/ZP Login पर क्लिक करें।
nrega nic in page
  • आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन विकल्प दिखाई देंगे-
    • Gram Panchayats
    • Panchayat Samiti/ Block Panchayat/ Mandal
    • Zilla Panchayats
  • इनमें से आपको Gram Panchayats विकल्प पर क्लिक करना होगा।
gram panchayat click
  • उसके बाद अगले पेज पर 4 ऑप्शन दिखाई देंगे-
    • Data Entry
    • Generate Reports
    • Authorize WageList By Panchayat Development Officer/Panchayat Secretary
    • Send WageList To Bank/PostOffice By Gram Pradhan/President
  • इसमें से Generate Reports पर क्लिक करें.
Nrega Gram Panchayat list generate Reports 
  • जिसके बाद भारत के सभी राज्यों की सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिमसे से आप जिस राज्य की Nrega Gram Panchayat Report देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें, जैसे मैं उत्तर प्रदेश राज्य की ग्राम पंचायत सूची देखना चाहता हूँ तो मैं उत्तर प्रदेश पर क्लिक करूँगा।
select your State
  • उसके बाद Reports का पेज खुलेगा, जिसमे आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, और Panchayat का चुनाव करके “Proceed” बटन पर क्लिक करें।
select Reports 
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर ग्राम पंचायत रिपोर्ट खुल जाएगी, जिसमे से पंचायत सूची देखने के लिए R1. Job card/Registration में दिए “Job card/Employment Register” पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपके सामने आपकी पंचायत के सभी जॉब कार्ड धारकों की सूची खुल जाएगी।
  • इस सूची में आप देख सकते हैं 
    • श्रमिक का नाम
    • जॉब कार्ड नंबर
    • कार्य के दिन
    • भुगतान की स्थिति
    • परिवार के सदस्य
Nrega Gram Panchayat list
  • अगर आप चाहें तो अपने Job Card Number पर क्लिक करके उसका पूरा विवरण देख सकते हैं। इसके बाद आप Print बटन दबाकर उसे PDF के रूप में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
view Nrega Gram Panchayat list
  • ग्राम पंचायत रिपोर्ट के मध्यम से आप Requested Period of Employment, Period and Work on which Employment Offered, Period and Work on which Employment Given की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
  • यदि आप अपना जॉब कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं.
NREGA ग्राम पंचायत लिस्ट ग्रामीण विकास और रोजगार की दिशा में एक अहम साधन है, इससे न केवल ग्रामीणों को रोजगार मिलता है, बल्कि पंचायत के विकास कार्यों की पारदर्शिता और निगरानी भी सुनिश्चित होती है।

NREGA Gram Panchayat List State Wise

यदि आप State Wise NREGA Gram Panchayat List देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई तालिका में अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें। यहाँ से आप सीधे अपने राज्य की पंचायत रिपोर्ट, मजदूरी विवरण, उपस्थिति रजिस्टर और भुगतान संबंधी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

अण्डमान और निकोबारआंध्र प्रदेश
अरुणाचल प्रदेशअसम
बिहारचंडीगढ़
छत्तीसगढदादरा एवं नगर हवेली
दमन और दीवगोवा
गुजरातहरियाणा
हिमाचल प्रदेशजम्मू और कश्मीर
झारखंडकर्नाटक
केरललक्षद्वीप
मध्य प्रदेशमहाराष्ट्र
मणिपुरमेघालय
मिजोरमनगालैंड
ओडिशापांडिचेरी
पंजाबराजस्थान
सिक्किमतमिलनाडु
त्रिपुराउत्तर प्रदेश
उत्तराखंडपश्चिम बंगाल
तेलंगानालद्दाख

ग्राम पंचायत रिपोर्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

ग्राम पंचायत रिपोर्ट में बहुत सारी उपयोगी जानकारियाँ होती हैं, जैसे —

विवरणजानकारी
 कार्य का नामकिस काम के लिए रोजगार दिया गया
 मंजूर किए गए कार्यकितने कार्य स्वीकृत हैं
 श्रमिकों की संख्याकितने लोग काम कर रहे हैं
 भुगतान की स्थितिकितने श्रमिकों को पेमेंट हुआ
 परियोजना की स्थितिकाम पूरा हुआ या चल रहा है

यह रिपोर्ट ग्राम स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करती है।

Nrega Gram Panchayat List क्या है?

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट (NREGA Gram Panchayat List) एक ऑनलाइन रिपोर्ट है, जिसमें नरेगा योजना (MGNREGA) के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले सभी कार्यों और भुगतानों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होता है। इस सूची में श्रमिकों की उपस्थिति, मस्टर रोल, मजदूरी भुगतान की स्थिति, नए जॉब कार्ड, कार्य प्रगति रिपोर्ट और पंचायत स्तर पर खर्च की गई राशि का विवरण शामिल होता है।

NREGA Gram Panchayat List देखने के फायदे

  1. पंचायत में चल रहे सभी कार्यों की सटीक जानकारी मिलती है।
  2. श्रमिक यह जांच सकते हैं कि उनका भुगतान हुआ है या नहीं।
  3. पंचायत स्तर पर पारदर्शिता बढ़ती है।
  4. गाँव के विकास की वास्तविक स्थिति को समझा जा सकता है।
  5. भ्रष्टाचार पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।

Note- कई राज्यों में, NREGA रिपोर्ट्स के लिए सर्विस प्लस पोर्टल का उपयोग किया जाता है, जहाँ आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और रिपोर्ट्स देख सकते हैं।

Job Card Online ApplyJob Card Download
NREGA MIS ReportNREGA attendance Check
NREGA Payment CheckNREGA Wage Rate
NREGA Job Card List (State Wise )Find NREGA Job Card Number
NREGA Gram Panchayat List क्या है?

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट एक ऑनलाइन रिपोर्ट है जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए कार्यों, मजदूरी भुगतान, जॉब कार्ड, मस्टर रोल और श्रमिक उपस्थिति का पूरा विवरण मिलता है।

अगर मेरा नाम नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?

यदि आपका नाम सूची में नहीं है तो आप अपनी ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जाकर जानकारी अपडेट करवा सकते हैं और नया जॉब कार्ड बनवा सकते हैं।

क्या NREGA Gram Panchayat List हर साल अपडेट होती है?

हाँ, नरेगा पंचायत लिस्ट हर वित्तीय वर्ष अपडेट की जाती है ताकि नए श्रमिकों, कार्यों और भुगतान की सही जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट कैसे देखें?

नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाकर, Panchayats → Gram Panchayats → राज्य का चयन करके आसानी से पंचायत लिस्ट देखी जा सकती है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस लेख में दी गई है जिसको आप देख सकते है।